घुग्गी की घुड़की - पंजाब के हालात देखकर आया राजनीति के मैदान में
घुग्गी की घुड़की - पंजाब के हालात देखकर आया राजनीति के मैदान में
Share:

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों में नज़र आ रही है। पार्टी द्वारा बड़े जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इस मामले में यह बात सामने आई है कि आम आदमी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में तेजी से जुटी हुई है। लोकप्रिय काॅमेडियन गुरप्रीत घुग्गी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मामले में घुग्गी ने कहा कि वे पंजाब के हालातों को देखकर राजनीति में पहुंचे हैं वरना राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। इसके पूर्व गुरप्रीत ने कहा भी था कि राजनीति में उन्हें कोई रूचि नहीं है। 

पिछले महीने गणतंत्र दिवस को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें गुरप्रीत ने युवाओं से वोट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि भारत में युवा वर्ग का एक बड़ा वोट बैंक है। उनके द्वारा यह भी कहा गया था कि राजनीति में उनकी रूचि नहीं है। यदि जनता उन्हें वहां देखना चाहती है और राजनीति में सक्रिय होने को कहती है तो मैं जरूर विचार करूंगा।

आम आदमी पार्टी से लोकप्रिय हास्य कलाकार भगवंत मान भी जुड़े हैं। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था । इस दौरान लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को केवल पंजाब में ही विजय मिली थी। अब आप विधानसभा चुनावों को लेकर पंजाब में तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी स्वयं को दुरूस्त करने में लगी है। इस मामले में आम आदमी पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता और प्रमुख प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरप्रीत के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। पार्टी के लिए इसे बड़ा अच्छा संकेत बताया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -