राम का किरदार निभाकर फेमस हुए थे गुरमीत चौधरी, इस एक्ट्रेस से की है शादी
राम का किरदार निभाकर फेमस हुए थे गुरमीत चौधरी, इस एक्ट्रेस से की है शादी
Share:

टीवी इंडस्ट्री में राम के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 फरवरी को हुआ था और आज वह 33 साल के हो गए हैं। आपको बता दें कि गुरमीत एक ब्राह्मण फैमिली में पैदा हुए थे और इसके साथ ही उनका बचपन जबलपुर और चेन्नई में बीता था। वहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से शुरु की थी और उन्हें सीरियल रामायण में देखा गया था, जिसमें उन्होंने भगवान श्री राम की भुमिका निभाई थी। इस शो में राम की भूमिका को निभाने के बाद गुरमीत रियल में सभी के लिए राम बन गए और सभी उन्हें पूजने तक लगे थे।

वहीं इस शो के बाद गुरमीत गीत हुई पराई सीरियल में लीड रोल के अंदर नजर आएं थे और इस सीरियल में वो एक्ट्रेस दृष्टि धामी के साथ दिखाई दिए थे। आप सभी को बता दें कि उसके बाद उन्होंने रामायण में अपनी को-एक्ट्रेस देबिना बोनर्जी के साथ साल 2011 में शादी कर ली थी। वहीं शादी के बाद गुरमीत को पुनर विवाह में देखा गया जहां उन्होंने एक विधुर की भूमिका निभाई थी। इस शो में गुरमीत और कृतिका की केमिस्ट्री को सभी ने प्यार किया था और इस दौरान दोनों को लोगों ने खूब पसंद भी किया था।

कई शो के बाद गुरमीत ने रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखा। वहीं एक्टर ने पति पत्नी और वो, झलक दिखला जा, नच बलिए सीजन 5 और खतरों के खिलाड़ी में पार्ट लिया था। वहीं उन्होंने झलक दिखला जा शो का अवार्ड अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और फिल्म खामोशियां (2015) के जरिए बॉलीवुड में आए। उसके बाद उन्होंने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से सभी का दिल जीता और आज तक जीत रहे हैं।

Indian Idol 11: क्या जूते पॉलिश करके घर चलाने वाला सनी हिंदुस्तानी बन पाएगा विनर?

सिद्धार्थ शुक्ला की ऑनस्क्रीन सास का रोल निभा चुकी हैं स्मिता बंसल, साथ में कर चुके है ऐसा काम

पर्पल साड़ी में बहुत बेहतरीन नजर आईं काम्या पंजाबी, पार्टी में मचाया धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -