नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की फिर बरपाया कहर, हमले में 32 की मौत
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की फिर बरपाया कहर, हमले में 32 की मौत
Share:

अबुजा: अफ्रीका महाद्वीप का एक देश नाइजीरिया एक बार फिर भीषण हिंसा का शिकार हुआ है। उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने हमला कर 32 लोगों को मार डाला है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं, जिनका उपचार नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किस संगठन ने किया है। बताया जा रहा है कि जामफारा राज्य के शिनकाफी जिले में क्वारे ग्राम के पास कुछ अज्ञात बाइक सवार बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए आगे आया रूस

इस गोलीबारी में कई लोगों की जान चली गई। वहीं स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हमें बंदूकधारियों के हमले के बाद एक निगरानी समूह के 32 लोगों के शव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आगे कहा है कि मरने वाले की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जामफारा राज्य पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शेहु ने इस हमले की पुष्टि की है। वहीं, क्वारे के रहने वाले अलु वादाताउ ने बताया है कि इस हमले में मारे गए लोग मिलिशा बल के मेंबर हैं जो इलाके में कारोबारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराता है।

विश्‍व कप के दौरान अब इस नई जर्सी में नजर आएगी भारतीय टीम

गांववालों के अनुसार, हमलावर बंदूकधारी फौजी वर्दी पहने हुए थे, किन्तु हमलावरों की भारी तादाद और फायरिंग होने के कारण मिलिशा बल के मेम्बरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यहां पर कई वर्षों से विद्रोही संगठन सक्रिय हैं, जिसे लेकर अक्सर इस तरह के हमले होते रहते है।

खबरें और भी:-

अमेरिका ने रखा इनाम तो सऊदी ने ओसामा के बेटे से छीनी नागरिकता

आखिर पाकिस्तान ने दिखा ही दिया अपना रंग, पायलट अभिनन्दन से जबरन बनवाया वीडियो

प्रयागराज के कुंभ मेले में बना एक ऐसा वर्ल्ड रिकाॅर्ड, जिसे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -