गुलकंद एक काम करे अनेक
गुलकंद एक काम करे अनेक
Share:

गुलकंद का उपयोग पूरे वर्ष किया जा सकता है लेकिन खास करके इसका प्रयोग गर्मी के दिनों में क्या जाता है। आइए आज हम गुलकंद के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

1. गुलकंद खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है, डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात मिल जाती है और पेट में होने वाली जलन जैसी तकलीफों में आराम मिलता है।

2. गुलकंद का उपयोग आप गर्मी से आंखों में जलन व लालिमा, पेशाब में कमी, रुकावट या पीलापन, अधिक पसीना आना, त्वचा में खुजली या रंग फीका पडऩे जैसी परेशानियों में कर सकते है।

3. यदि आपके गर्भाशय, आमाशय, मूत्राशय और मलाशय में गर्मी बड़ रही है तो आप गुलकंद के प्रयोग से उसे काम कर सकते है।

4. गुलकंद दिमाग और आमाशय की शक्ति में बढ़ोतरी करता है। यदि भोजन खाने के बाद गुलकंद खाया जाए तो यह दिमाग के लिए लाभदायक होता है।

5. यदि आपको नकसीर का पुराना रोग है तो आप प्रतिदिन 10-15 ग्राम गुलकंद सुबह और शाम दूध के साथ खाए रोग ठीक हो जायेगा।

6. यदि आप उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के रोगी है तो आप प्रतिदिन 25-30 ग्राम गुलकंद खाए आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। गुलकंद का सेवन रक्त विकार दूर करता है।

7. सुबह और शाम गुलकंद का सेवन करने से अधिक पसीने व शरीर से बदबू आने की समस्या दूर होती जाती है। पेट साफ रहता है, भूख में वृद्धि होती है और शरीर की ताकत बढ़ती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -