घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, इसी बीच दुल्हन की 'माँ' को ले भगा दूल्हे का 'बाप'
घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, इसी बीच दुल्हन की 'माँ' को ले भगा दूल्हे का 'बाप'
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के सूरत जिले में विवाह की तैयारियों के बीच दूल्हे का बाप दुल्हन की मां को भगाकर ले गया। इस वाकये के बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदार सकते में आ गए और विवाह रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी जवानी के समय से एक दूसरे को पसंद करते थे। शादी के दौरान एक बार फिर उनका पुराना प्रेम परवान चढ़ गया और दोनों ने एक साथ भागने का बड़ा फैसला ले लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी के दूसरे सप्ताह में यह शादी होना थी, किन्तु पिछले 10 दिनों से लड़के का 48 साल का पिता और लड़की की 46 साल की मां नदारद बताए जा रहे हैं। इस वजह से शादी की सारी तैयारियां ठंडी पड़ गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के का परिवार कटारगाम इलाके में रहता है, वहीं दुल्हन का घर नवसारी क्षेत्र में है। दस दिनों से ही लड़के का बाप और लड़की की मां दोनों गायब बताए जा रहे हैं।

वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि यह माना जा रहा है कि दोनों एक साथ भाग गए हैं। दोनों के एक साथ लापता होने की वजह से दोनों परिवारों को शर्मिंदगीं भी उठानी पड़ रही है।

आज ही फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, आसमान पर पहुँचने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

यूनिटेक बायर्स केस: यूनिटेक को टेक ओवर करेगी केंद्र सरकार, नियुक्त किए जाएंगे नए CMD

केरल की वामपंथी सरकार का बागी रुख, कहा- राज्य में लागू नहीं होने देंगे NPR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -