आरिफ और जहीर ने भीड़ को भड़काकर गरबा कार्यक्रम में करवाया पथराव, 6 घायल
आरिफ और जहीर ने भीड़ को भड़काकर गरबा कार्यक्रम में करवाया पथराव, 6 घायल
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा में पथराव के चलते तनाव का माहौल बन गया। इस पत्थरबाजी में 6 लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि एक समूह के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में पुलिस ने 10-11 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

दरअसल, सोमवार (3 अक्टूबर, 2022) को खेड़ा के उंधेला में नवरात्री महोत्सव के दौरान एक समूह के कुछ लोगों ने पथराव किया, जिस वजह से वहां माहौल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में 6 लोग जख्मी हो गए हैं। खेड़ा के DSP ने बताया कि जिस समूह ने पत्थरबाजी की उसको आरिफ और जहीर नाम के दो व्यक्ति चलाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि गांव के मुखिया ने नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह आयोजन गांव के बीचों बीच एक मंदिर के समीप किया गया था। इसके पास ही एक मस्जिद भी मौजूद है। इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग वहां पहुंचे और लोगों से कार्यक्रम को रोकने को कहा। इसके बाद अपराधियों ने पथराव शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही खेड़ा जिले के DSP राजेश गढिया और जिले की स्थानीय क्राइम ब्रांच टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। DSP ने बताया है कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कल रात की घटना के बाद से गांव का माहौल बिगड़ गया है, इसके कारण पुलिस तैनात कर दी गई है और दोबारा तनाव की स्थिति पैदा ना हो इसलिए जरूरी इंतेजाम किए गए हैं।

माता वैष्णो के दरबार में पहुंचे अमित शाह, पहाड़ी समुदाय के लिए कर सकते हैं बड़ा ऐलान

DG लोहिया का हत्यारा यासिर गिरफ्तार, बेहद निर्मम तरीके से की थी हत्या

माता वैष्णो के दरबार में पहुंचे अमित शाह, पहाड़ी समुदाय के लिए कर सकते हैं बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -