'पिंटू' बनकर की दोस्ती और फिर महीनों तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा 'रमज़ान'
'पिंटू' बनकर की दोस्ती और फिर महीनों तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा 'रमज़ान'
Share:

अहमादाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले में 31 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के इल्जाम में 23 साल के रमजान घाँची को गिरफ्तार किया गया। रमजान पर आरोप है कि उसने पिंटू बनकर महिला से मित्रता की। बाद में रमजान ने महिला को जगह-जगह ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसकी अश्लील वीडियो भी उतारी। पीड़िता ने शिकायत करवाते हुए कहा कि आरोपित एक इलेक्ट्रिशियन है। कुछ वक़्त पहले जब वह उसके घर काम करने आया, तभी दोनों के बीच मित्रता हुई। बातचीत में उसने बताया कि उसका नाम पिंटू है। महिला को लगा कि वह उसी के धर्म का है। जिसके चलते वह उससे बात करती रही। 

कुछ दिन में दोस्ती प्रेम में बदली और दोनों घूमने के लिए  सांणद, चोटीला, जूनागढ़ जैसी कई जगहों पर जाने लगे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और रमजान ने उसकी अश्लील वीडियो उतार ली। कुछ दिन बाद पीड़िता को कहीं से पता चला कि लड़का दूसरे मजहब का है और उसका नाम रमजान घाँची है। यह जानकर महिला हैरान हो गई और उसने युवक के खिलाफ़ शिकायत करवाई। उसने बताया कि दोनों 14 महीनों से रिश्ते में थे। इस दौरान युवक ने उसे कई जगह घुमाया और मारपीट भी की।

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि दो माह पूर्व युवती ने आरोपित से शादी के लिए कहा था, किन्तु वह उससे शादी करने की बजाय धमकी देता रहा। जब बात अधिक बढ़ी तब महिला ने आपबीती अपने घर के सदस्यों को बताई। आनंदनगर पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता का 14 वर्षीय बेटा है। वह 5 साल से अपने पति से अलग रहती है। दो वर्ष पूर्व उसे इलेक्ट्रिशियन की आवश्यकता पड़ी, तब वह उसके संपर्क में आई। घर से जाते हुए रमजान महिला को अपना नंबर देकर गया, जिसके चलते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

पति को मरने के बाद पत्नी ने शव को बेड में छुपाया

ATS के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बिहार और यूपी में छापेमारी कर 6 संदिग्धों को पकड़ा

जौनपुर में सपा सभासद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -