'हम गुजरात में एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं', BJP को बहुमत मिलने के बीच बोले राजनाथ सिंह
'हम गुजरात में एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं', BJP को बहुमत मिलने के बीच बोले राजनाथ सिंह
Share:

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। जी हाँ, यहाँ वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि गुजरात में ज्यातादर एग्जिट पोल में जहां बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। जी दरअसल गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। वहीं गुजरात में दोनों चरणों में लगभग 64.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। गुजरात के जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की रीवाबा जडेजा आगे चल रही हैं।

वहीं गुजरात में में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस राज्य में प्रो-इंकंबेंसी है। हम गुजरात में एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं क्योंकि राज्य के लोगों का पीएम मोदी पर बहुत विश्वास है। इसी के साथ संसदीय कार्य मंत्री प्रह्ललाद पटेल ने कहा कि गुजरात मॉडल को 2000-2001 से लोगों के समर्थन से स्वीकार किया जा रहा है। हम जो मॉडल देश के सामने पेश कर रहे हैं, उसे स्वीकार किया जा रहा है। मैं गुजरात की जनता और भाजपा को बधाई देता हूं। यह मतदान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

इसी के साथ मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। जी हाँ उन्होंने कथित तौर पर अक्टूबर में मोरबी पुल के ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी। वहीं ECI के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में बीजेपी गुजरात में 150 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 19 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच वायरल हो रहा मनीष सिसोदिया का ट्वीट

'हार्दिक, जिग्नेश, अल्पेश...', क्या गुजरात में चल पाएगा इस युवा तिकड़ी का सिक्का?

आज संसद में कांग्रेस सांसदों के साथ मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -