गुजरात में किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, माँगा बर्बाद हुईं फसलों के लिए मुआवजा
गुजरात में किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, माँगा बर्बाद हुईं फसलों के लिए मुआवजा
Share:

गांधीनगर: नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध अब तेज हो गया है। आप जानते ही होंगे किसान संगठन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में अब गुजरात में भी आंदोलन शुरू करने के लिए किसान संगठन सक्रिय हो गया हैं। जी हाँ, यहां राजधानी गांधीनगर में सेक्टर-6 स्थित सत्याग्रह छावणी में कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में धरना दिया है। बताया जा रहा है इस दौरान दूर-दूर से कई किसान इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। केवल यही नहीं बल्कि गुजरात कांग्रेस के भी कई बड़े-बड़े नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया।

बताया जा रहा है गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव व कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी आए। इस दौरान गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव ने फसल बीमा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "गुजरात में फसल बीमा नहीं है। यहां कई जिलों और तहसीलों में बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हुईं, लेकिन सरकार ने मुआवजा नहीं दिया। और अब इन नए कृषि कानून के जरिए सिर्फ एक ही कंपनी देश के किसानों की कृषि पैदावार खरीद सकेगी। ये एक बार फिर से इस्ट इंडिया कंपनी बनाने की कवायद की जा रही है। हमारा कहना है कि, इन कानूनों को हटाया जाए। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में हमेशा लड़ती रहेगी।" इसी के साथ इस दौरान गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी अपनी बात रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा- "भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति की वजह से सूबे को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। गुजरात की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। यहां किसानों को फसल बीमा तक समय पर नहीं मिल रहा। इससे किसानों में आक्रोश है। यह आक्रोश आंदोलन का रूप लेगा। किसान संगठनों की ओर से कल यानी कि, 8 दिसम्बर को बंद का आह्वान किया है। किसानों को हमारी कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करती है। किसानों की न्यायिक लड़ाई में हम आपके साथ हैं।"

BJP नेता ने राम मंदिर के लिए माँगा करोड़ों का दान तो CM बघेल बोले- 'पहले चंदा का हिसाब दो'

फाइजर/बायोटेक को रोल आउट करने वाला पहला देश बना ब्रिटेन

किसान धरने पर बोले BJP नेता: 'प्रोफेशनल धरनेबाज शाहीन बाग-2...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -