'सोमनाथ में अल्लाह हैं..', गुजरात के कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु का Video वायरल
'सोमनाथ में अल्लाह हैं..', गुजरात के कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु का Video वायरल
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के राजकोट से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रानील राजगुरु ने जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि अल्लाह और महादेव एक ही होते हैं। कांग्रेस नेता इंद्रनील राजगुरु ने कहा कि जब भी वो हिंदू भक्तों के साथ बस में सोमनाथ जाते हैं और जब भी मुस्लिमों के साथ ट्रेन से अजमेर जाते हैं, तो उनको एक बराबर ही खुशी मिलती है। tv9 ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है।  

अपने भाषण में कांग्रेस नेता राजगुरु ने आगे कहा कि, 'मेरे विचार से सोमनाथ में अल्लाह हैं और अजमेर में महादेव हैं।' इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने स्टेज से अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाते हुए कहा कि, 'उन लोगों को जीतने मत देना, जो हमें बाँटना चाहते हैं।' बता दें कि, इंद्रनील सबसे पहले वर्ष 2012 में राजकोट विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने राजकोट कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। उससे पहले उन्हें कांग्रेस ने राजकोट पश्चिम सीट से टिकट दिया था। उस वक़्त वह गुजरात में कांग्रेस के सबसे रईस उम्मीदवारों में शामिल थे। उस समय हलफनामे में उनकी आय 141 करोड़ दर्शाई गई थी। उन्होंने अपनी संपत्ति में उस समय साढ़े चार करोड़ कुपए की लंबोर्गिनी कार और 12 गाड़ियों की जानकारी दी थी।

 

बता दें कि, अप्रैल 2022 में इंद्रनील को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के दामन थाम लिया है। हालाँकि, नवंबर 2022 में खुलासा हुआ था कि वो दोबारा से कांग्रेस में आ गए हैं और उन्हें कांग्रेस ने राजकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस में वापस आने के बाद इंद्रनील ने राहुल गाँधी से माफी भी माँगी थी। उन्होंने भरी भीड़ में AAP ज्वाइन करने पर माफी माँगते हुए कहा था कि, 'मैं भूले से भटक गया था, AAP में चला गया था। वहाँ मैंने देखा एक झूठे आदमी को निकालने के चक्कर में, मैं दूसरे झूठे आदमी केजरीवाल के चक्कर में फँस गया था। वो लोग B टीम जैसे काम कर रहे हैं। मैं सबसे कहना चाहता हूँ कि उनकी बातों में न आएं। मैंने उन्हें बहुत नजदीक से देखा है। वो (AAP) कट्टर ईमानदार नहीं भ्रष्टाचारी हैं। वो राष्ट्रवादी नहीं, वो राष्ट्रविरोधी हैं। वहाँ जाने के लिए आप लोग मुझे क्षमा करें।'

बता दें कि, AAP छोड़ने के बाद इंद्रनील राजगुरु ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा था कि, 'वो (AAP) लोग कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार नहीं करते। मगर, मैंने अपनी आँखों से देखा है। अगर भ्रष्टाचार नहीं करते हैं, तो इतना सारा पैसा कहाँ से आता है? मैंने यह भी देखा है कि ढेर सारा पैसा आया। कितना था यह पता नहीं, मगर बहुत पैसा आया।' इंद्रनील ने बड़ा खुलासा करते हुआ कहा था कि 1 अक्टूबर को जब दोनों मुख्यमंत्री (केजरीवाल और भगवंत मान) राजकोट दौरे पर आए थे, तो उन्होंने बहुत सारा पैसा देखकर उनसे (मुख्यमंत्रियों से) पूछा कि पैसा कहाँ से आया, तो उन्होंने हेलीकॉप्टर (किसी विमान) की तरफ इशारा करते हुए बताया कि ऐसे आया है। उन्होंने कहा था कि AAP लोगों को बेवकूफ बनाने वाली पार्टी है।

भारत जोड़ो यात्रा: महू में बुलेट चलाते नज़र आए राहुल गांधी, जीतू पटवारी ने लगाई दौड़, Video

भारत जोड़ो या कांग्रेस तोड़ो ? राहुल की 'यात्रा' के बीच भाजपा में शामिल हुए 700 कांग्रेसी

सजा है या मजा ? जेल में सत्येंद्र जैन को मिले 10 'सेवादार' ! AAP नेता का एक और Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -