अब भी स्थिर है CM विजय रूपाणी की तबियत, मुख्यमंत्री शिवराज ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना
अब भी स्थिर है CM विजय रूपाणी की तबियत, मुख्यमंत्री शिवराज ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तबयत अचानक बिगड़ गई। जी दरअसल बीते दिन ही विजय रूपाणी चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा गए थे। यहां पर मंच पर अचानक ही उन्हें चक्कर आ गया जिसके बाद वह गिर पड़े। वहां से आनन-फानन मुख्यमंत्री को इलाज के लिए ले जाया गया। अब यह कहा जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। इस समय विजय रूपाणी को वडोदरा से अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में एडमिट किया गया है।

यहाँ के डायरेक्टर डॉ। आरके पटेल ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि, 'सीएम विजय रुपाणी की हालत स्थिर है, उनके सभी टेस्ट के रिजल्ट ठीक है, लेकिन हम सलाह देते हैं कि उन्हें आराम करना चाहिए ताकि हम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख सके।' इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि गुजरात में इन दिनों 6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव का प्रचार जारी है। इसी वजह से बीते कल मुख्यमंत्री विजय रुपाणी चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा के निज़ाम पुरा पहुंचे थे। यहाँ अचानक ही उन्हें चक्कर आ गया और उसके बाद वह मंच पर ही गिर गए। ऐसा माना जा रहा है कि शायद उनका बीपी लो हो गया हो।

मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल मुख्यमंत्री रूपाणी की तबियत स्थिर है। कहा जा रहा है उनका बीपी और सुगर फ़िलहाल काफी हद तक ठीक है। MP के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने हाल ही में इस बारे में जानकारी मिलते ही ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'रूपाणी जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

जीएसटी बिक्री रिटर्न में विसंगतियों के लिए करदाता का पंजीकरण हुआ निलंबित

बजट के बाद की खुशी के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 22,038 रु हुए

जानिए इस सप्ताह बाजार की चाल पर विश्लेषकों क्या है कहना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -