रैली के दौरान CM रूपाणी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- 'गुजरात में 3 साल में 25 विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस'
रैली के दौरान CM रूपाणी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- 'गुजरात में 3 साल में 25 विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस'
Share:

वडोदरा: ​हाल ही में गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। जी दरअसल अपने संबोधन में विजय रूपाणी ने कहा कि, 'ये जो उपचुनाव आए हैं, इसके लिए केवल और केवल कांग्रेस ही जिम्मेदार है। कांग्रेस में नेतृत्व की विफलता, आंतरिक गुटबाजी की चरम-सीमा, नीति-नियमों के अभाव के कारण टूट पड़ी। पिछले 3 सालों में गुजरात में कांग्रेस के 25 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। खाली विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और अब फिर से 8 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं।'

इसके अलावा उन्होंने कहा, ''कांग्रेसी भाजपा सरकार पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगा चुके हैं, लेकिन उनकी पार्टी अपने नेतृत्व की विफलता के कारण ही टूटती चली जा रही है। इस समय देशभर में यह देखने को मिल रहा है। जनता के अलावा अब कांग्रेस में रहने वाले लोगों का भी उनकी पार्टी से विश्वास उठ गया है।'

उन्होंने आगे कहा कि, ''कांग्रेस ने अब तक लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई अनेक सरकारों को हटाया है। इस चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अपनी विफलता छिपाने के लिए वह दल-बदलू शब्द का बार-बार इस्तेमाल करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।'' आगे अपने संबोधन में वह बोले, ''अब कांग्रेस के विधायकों को भी अब यह लगने लगा है कि अब कांग्रेस में रहकर जनता का काम नहीं होता। इसलिए वे कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं। अब एक वास्तविकता यह है कि कांग्रेस की अपनी विफल नीतियों के कारण ही अपने विधायकों को गंवा रही है। हमारे गुजरात में ही नहीं कांग्रेस देश भर में टूट रही है।''

Bihar Election 2020: आज है PM मोदी की रैली, बदल गया पटना का ट्रैफिक रूट

बिहार चुनाव: वोट देने की अपील कर बोले नीतीश कुमार- 'मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है...'

मतदान शुरू होने से पहले ही जुर्म हुआ हावी, पटना में हत्या से मची सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -