1993 मुंबई ब्लास्ट के 4 और आरोपी गिरफ्तार, बम धमाकों में गई थी 257 लोगों की जान
1993 मुंबई ब्लास्ट के 4 और आरोपी गिरफ्तार, बम धमाकों में गई थी 257 लोगों की जान
Share:

अहमदाबाद: बॉम्बे 1993 सीरियल बम ब्लास्ट की जांच के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात ATS ने मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 मार्च, 1993 में हुए धमाकों में लगभग 257 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 700 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस हमले का मास्टरमाइंडट अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार को बताया गया था। गुजरात ATS के सूत्रों ने बताया है कि पुलिस ने अबु बकर, यूसुफ भकटा, शोएब बाबा और सैयद कुरैशी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों वांछितों की तस्वीर भी जारी की है। 

सूत्रों ने जानकारी दी है कि पुलिस ने वॉन्टेड आकिफ नचन को भी अरेस्ट किया है। नचन राजस्थान के आतंकी मामले में शामिल है। इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में NIA को राजस्थान पुलिस की तरफ से भंडाफोड़ किए गए टेरर मॉड्यूल का मामला संभालने के लिए कहा था। उस दौरान 7 आरोपी पकड़े गए थे। आरोपियों के खिलाफ UAPA की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। NIA इस मॉड्यूल के संभावित रूप से बड़े संगठन के साथ संबंधों की तफ्तीश करेगी, जो शायद देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े हमले करने की साजिश रच रहे हों।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात ATS महानिदेशक दीपन भद्रान ने बताया है कि, 'हमने चार लोगों को फर्जी पासपोर्ट के संदेह में हिरासत में लिया था। विस्तृत जांच के बाद पता चला के ये 1993 बॉम्बे सीरियल ब्लास्ट के वांटेड आरोपी थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। असली नाम अबु बकर, यूसुफ भटका, शोएब बाबा, सैयद कुरैशी है।' अधिकारी ने बताया कि उन्हें हथियारों और IED का प्रशिक्षण PoK में मिला था। उन्होंने बताया कि, 'वे (हाल में) पासपोर्ट में बदलाव कराने भारत आए थे, तब ही हमें इनपुट मिला... उनका पता लगाया।'

दिल्ली: सड़क पर चलते-चलते अचानक आग का गोला बन गई बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

शादी के 12 साल बाद भी नहीं हुई संतान, बीवी करना चाहती थी दूसरी शादी.., दुखी होकर पति ने दे दी जान

मोदी सरकार के इस फैसले से दुनियाभर में गहराया खाद्य संकट, जानिए क्या है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -