गुजरात में दलित लड़की संग हुई छेड़खानी, पुलिस ने कही यह बात
गुजरात में दलित लड़की संग हुई छेड़खानी, पुलिस ने कही यह बात
Share:

अहमदाबाद: इस समय अपराध के मामले तेज गति से बढ़ते चले जा रहे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह गुजरात के बनासकांठा के रैया गांव का है। जहाँ एक दलित लड़की के साथ छेड़खानी हुई है। इसी के साथ ही उसके और उसके परिवार के सदस्य पर जानलेवा हमला करने के बारे में भी जानकारी मिली है। जी दरअसल बताया जा रहा है फिलहाल लड़की और उसके परिवार के चार सदस्य अस्पताल में एडमिट हुए हैं।

अब बात करें उनकी जिन लोगों ने हमला किया था उनके परिवार के भी तीन लोग अस्पताल में एडमिट हैं। बताया जा रहा है अब पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है और उन्होंने लड़की और उसके परिवार के लोगों पर हमला करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बात करते हुए बनासकांठा एसपी ने कहा कि यह पूरा मामला 28 सितंबर के दिन का है। इस दिन दोनों ही पक्षों के जरिए एकदूसरे के खिलाफ शिकायत दायर करवाई गई थी। इनमे सबसे पहले लड़की के परिजनों ने मामला दायर करवाया था और उनके मामले में बताया गया था लड़की जब अपने काम से जा रही थी, उसी वक्त दूसरे समुदाय के कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी की। बाद में लड़की घर आई और तुरंत अपने भाई और माता-पिता के साथ लड़कों के यहां झगड़ा करने पहुंच गई।

वहीँ उस दौरान लड़के के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस का कहना है इस घटना में घायल लड़की और उसका भाई फिलहाल अस्पताल में है। वहीँ लड़के के पक्ष के तीन सदस्य फिलहाल अस्पताल में हैं। उनके सिर में बुरी तरह चोट आई है। पुलिस का कहना है उन्होंने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोटोरोला के इस फ़ोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

रिपब्लिक भारत का हुआ भंडाफोड़, CFO को पूछताछ के लिए पुलिस ने भेजा समन

रिया और बेटे शोविक की गिरफ्तारी के बाद से ही माँ को आते थे खुदकुशी के ख्याल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -