BJP के गुगन AAP के हुए
BJP के गुगन AAP के हुए
Share:

बवाना। एक ओर जहाॅं गुजरात, बिहार और अन्य राज्यों में कुछ नेता अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं वहीं अब बवाना में भाजपा को मायूसी का सामना करना पड़ा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक गुगन सिंह द्वारा पार्टी से इस्तीफा दे दिया गया, इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।

गुगन सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के दौरान वरिष्ठ नेता संजय सिंह और अन्य विधायक मौजूद थे। गौरतलब है कि गुगन सिंह वर्ष 2013 में विधायक बने थे।

मगर इसके बाद वर्ष 2015 में वे हार गए थे। उन्हें वेदप्रकाश ने हराया था। वेदप्रकाश ने एमसीडी इलेक्शन के दौरान भाजपा ज्वाईन की थी। वेदप्रकाश को बवाना उपचुनाव में भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने से गुगन सिंह नाराज हो गए और फिर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बीजेपी कांग्रेस को तोड़ने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही: गोहिल

उप राष्ट्रपति चुनाव में JDU देगी गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन

लालू ने शरद को दिया न्योता, आओ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़े

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -