25 मार्च को है गुड़ी पड़वा, जानिये यह बातें
25 मार्च को है गुड़ी पड़वा, जानिये यह बातें
Share:

25 मार्च को गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाएगा। इस गुड़ी पड़वा को कई अन्य नामों से भी मनाया जाता है। जैसे वर्ष प्रतिप्रदा या युगादि आदि। गुड़ी पड़वा से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। महाराष्ट्र में यह त्योहार काफी प्रचलित है। इसके साथ ही गुड़ी का अर्थ होता है विजय और पड़वा का मतलब होता है चैत्र मास के शुक्ल पक्ष का पहला दिन।  यह त्योहार महाराष्ट्र में विशेष रूप से मनाया जाता है। गुड़ी शब्द का मतलब होता है विजय और पड़वा का मतलब प्रतिपदा। इस दिन महाराष्ट्र के हर घर में विजय का प्रतीक गुड़ी लगाई जाती है। इसी दिन शालिवाहन शक का प्रारंभ भी होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की गुड़ी पड़वा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन से सतयुग की शुरुआत हुई थी। वहीं गुड़ी पड़वा के दिन भगवान श्रीराम ने बालि का वध कर दक्षिण भारत में रहने वाले लोगों को उसके आतंक से मुक्त करवाया था। इसके बाद लोगों नें अपने घरों में विजय पताका फहराई थी। जिसे गुड़ी कहा जाता है।गुड़ी पड़वा के दिन ही गणितज्ञ भास्कराचार्य ने तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण पर आधारित पंचांग की रचना की थी।गुड़ी पड़वा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई नामों के साथ मनाया जाता है।

इसके साथ ही गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय संवत्सर पड़वो के नाम से मनाते हैं। जबकि कर्नाटक में यह पर्व युगादि के नाम से मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के नाम से मनाया जाता है।गुड़ी पड़वा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में विशेष रूप से मनाया जाता है।वहीं  इस दिन यहां 'पच्चड़ी/प्रसादम्' बांटा जाता है। मान्यता है कि इस प्रसाद के सेवन से व्यक्ति साल भर निरोगी रहता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के दिन पूरन पोली जिसे मीठी रोटी भी कहते हैं बनाई जाती है। इसके साथ ही गुड़ी पड़वा पर मराठी महिलाएं नौवारी यानी 9 गज लंबी साड़ी पहनती हैं और पुरुष लाल या केसरिया पगड़ी के साथ कुर्ता-धोती पहनते हैं।वहीं महाराष्ट्र में भी गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घरों की विशेष रूप से सफाई करते हैं।

अगर सपने में दिख जाए यह चीज़ें तो हो सकता है शुभ

देवी मां की पूजा में फूलों के प्रयोग से माँ होंगी प्रसन्न

Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि में इन चीजों के प्रयोग से माँ होंगी प्रसन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -