यहाँ जानिए आखिर क्यों मनाते हैं गुड़ी पड़वा और क्या है शुभ मुहूर्त
यहाँ जानिए आखिर क्यों मनाते हैं गुड़ी पड़वा और क्या है शुभ मुहूर्त
Share:

आप सभी को बता दें कि गुड़ी पड़वा मुख्य रुप से महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला त्यौहार माना जाता है. कहते हैं चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर नए हंदू वर्ष की शुरुआत होती है और इसके प्रारंभ की खुशी को लेकर मनाया जाता है. आपको बता दें कि इस बार गुड़ी पड़वा 6 अप्रैल 2019, शनिवार को पड़ रही है. ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं इसे मनाने का कारण यानी इसके पीछे की कथा और शुभ मुहूर्त.

गुड़ी पड़वा मनाने को लेकर कथा- 

दक्षिण भारत में गुड़ी पड़वा की लोकप्रियता का कारण इस पर्व से जुड़ी कथाओं से समझा जा सकता है। दक्षिण भारत का क्षेत्र रामायण काल में बालि का शासन क्षेत्र हुआ करता था। जब भगवान श्री राम माता को पता चला की लंकापति रावण माता सीता का हरण करके ले गये हैं तो उन्हें वापस लाने के लिये उन्हें रावण की सेना से युद्ध करने के लिये एक सेना की आवश्यकता थी। दक्षिण भारत में आने के बाद उनकी मुलाकात सुग्रीव से हुई। सुग्रीव ने बालि के कुशासन से उन्हें अवगत करवाते हुए अपनी असमर्थता जाहिर की। तब भगवान श्री राम ने बालि का वध कर दक्षिण भारत के लोगों को उनसे मुक्त करवाया। मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ही वो दिन था। इसी कारण इस दिन गुड़ी यानि विजयपताका फहराई जाती है।

एक और प्राचीन कथा शालिवाहन के साथ भी जुड़ी है कि उन्होंने मिट्टी की सेना बनाकर उनमें प्राण फूंक दिये और दुश्मनों को पराजित किया। इसी दिन शालिवाहन शक का आरंभ भी माना जाता है।स्वास्थ्य के नज़रिये से भी इस पर्व का महत्व है। इसी कारण गुड़ी पड़वा के दिन बनाये जाने वाले व्यंजन खास तौर पर स्वास्थ्य वर्धक होते हैं। चाहे वह आंध्र प्रदेश में बांटा जाने वाला प्रसाद पच्चड़ी हो, या फिर महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली मीठी रोटी पूरन पोली हो। पच्चड़ी के बारे में कहा जाता है कि खाली पेट इसके सेवन से चर्म रोग दूर होने के साथ साथ मनुष्य का स्वास्थ्य बेहतर होता है। वहीं मीठी रोटी भी गुड़, नीम के फूल, इमली, आम आदि से बनाई जाती है।

गुड़ी पड़वा पर्व तिथि व मुहूर्त 2019- 
प्रतिपदा तिथि आरंभ – 14:20 (5 अप्रैल 2019)
प्रतिपदा तिथि समाप्त – 15:23 (6 मार्च 2019)

गुड़ी पड़वा 2019 शुभकामना संदेश हिन्दू नव वर्ष की शुभकामना शायरी

यहाँ जानिए कब से शुरू होगा गुड़ी पड़वा का पर्व और क्या है इसकी कहानी

गुड़ी पड़वा के दिन हरे कपड़े में बांधकर इस दिशा में रख दें कौडियां, हो जाएंगे मालामाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -