बालों और त्वचा को खूबसूरत बनाता है अमरूद
बालों और त्वचा को खूबसूरत बनाता है अमरूद
Share:

स्वस्थ बालों के लिए अमरूद और अमरूद की ताजी पत्तियों का रस बहुत फायदा करता है। बालों को ही नहीं बल्कि त्वचा और स्वास्थ्य ले किए भी बहुत फायदेमंद होता है। अमरुद मे विटामिन बी, कार्बोहाइट्रेटस, कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस तथा आयरन पाया जाता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। अमरूद और अमरूद के पत्तों एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और अद्भुत एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते है। जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करता है।  

बालों के लिए फायदा

अमरूद मे विटामिन सी पाया जाता है जो बालों को दोमुहे होने से रोकता है। अमरूद मे आयरन होता है जो बालो को महत्वपूर्ण न्यूट्रीएंट प्रदान करता है और इसके पत्तों मे काफी मात्रा मे एंटीऑक्‍सीडेंट और पोषण होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने मे सहायक होता है।

त्वचा के लिए फायदा

अमरूद त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमे विटामिन ए, बी, सी पाया जाता है। जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमे पोटैशियम भी पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लौइंग होती है और समय से पहले ना झुर्रियां पढ़ती है और ना स्किन खराब होती है। अमरूद को खा के या इसके पत्ते को लगाने से स्किन जवां होती है। गुलाबी अमरूद बहुत फायदेमंद होता है इससे आपकी त्वचा निखरती है। अमरूद मुंहासे की समस्या को दूर करने मे भी लाभकारी होता है। अमरूद की ताजी पत्तियों को पीस कर दाग धब्बों या मुंहासों पर लगाएं। ऐसा करने से मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है। 

अमरूद और अंडे का स्क्रब 

अमरूद और अंडे का स्क्रब फ़ेस के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडा और अमरूद को पीस लें और फ़ेस पर लगाए। इस स्क्रब को 20 मिनट तक लगा के रखे और हल्के गर्म पानी से धो लें इससे डेड सेल्स नष्ट होती है इसे हफ्ते में लगभग 1-2 प्रयोग करना चाहिए। इससे स्किन निखरता भी है। 

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

अमरूद स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमे विटामिन बी6 और बी3 पाया जाता है। जो ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। अमरूद की पत्तियों एंटीसेप्टिक होती है जो बैक्टीरिया को दूर करता है।    

अमरूद का सेवन

पके अमरूद खाना चाहिए ये बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद का सेवन करने के तरीके 
1. अमरूद के बीजों को पीस के पानी के साथ लें। 
2. आप इसके पत्ते को चबा के खा सकते है या काढ़ा बना के पी सकते है।   
3. रात मे सोने से पहले अमरूद के पत्तों को पीसकर पुल्टिस बनाकर बांधने से आंखों का दर्द, लाली और सूजन दूर होता है।
4. कच्चे अमरूद को पत्थर पर घिसकर इसका लेप एक सप्ताह तक लगाए।
5. सुबह खाली पेट 21 दिन तक अमरूद के ताजे पत्तों का रस 10 ग्राम तथा पिसी मिश्री 10 ग्राम मिलाकर लें। इससे अच्छी भूख और शरीर सौंदर्य होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -