महाराष्ट्र में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघर
महाराष्ट्र में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघर
Share:

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब भी कई राज्यों में अपना असर दिखा रही है। वहीं कई लोग इसे तीसरी लहर कह रहे हैं और इसके आने से डरे हुए हैं। वहीं कई राज्य हैं जहाँ अब भी सिनेमाघरों को नहीं खोला गया है। लेकिन कई राज्यों में शर्तो के आधार पर इन्हे खोलने की इजाजत दी जा चुकी है। सिनेमाघरों को ना खोलने वाले राज्यों में एक नाम महाराष्ट्र का भी है, जहाँ अब तक सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है। काफी समय से यह उम्मीद लगाईं जा रही थी कि अक्टूबर में महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुल सकते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने का इंतजार थोडा और करना होगा।

जी दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने अक्टूबर में सिनेमाघर खुलने की खबर को गलत बताया है। उन्होंने एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'अक्टूबर में सिनेमाघर नहीं खोले जा रहें हैं। ये गलत खबर है। राज्य में कोरोना केस में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। हमें लोगों के सुरक्षा की चिंता ज्यादा है।

हम सिनेमाघरों को खोलने पर विचार जरूर कर रहें हैं लेकिन इसमें कई हफ्ते लगेंगे। लेकिन फिलहाल में ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।' आप सभी को बता दे कि कुछ हफ्ते पहले मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने महाराष्ट्र सरकार से राज्य में सिनेमाघरों को ‘तत्काल आधार’ पर खोलने का अनुरोध किया था। हालाँकि अब तक सरकार ने उनकी इस मांग को माना नहीं है। वहीं दूसरी तरफ MAI का यह दावा है कि सिनेमा उद्योग को अब तक 4,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

अमेरिका दौरा: कौन हैं वो 5 दिग्गज CEO ? जिनसे आज मुलाकात करने वाले हैं पीएम मोदी

दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वाईएस डडवाल का निधन

रिलीज हुआ हिना खान का नया धमाकेदार गाना 'मैं भी बर्बाद'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -