गुजरात: CM ने किया बड़ा ऐलान, जून तक स्टेट ट्रांसपोर्ट को मिलेंगी 1000 नई बसें
गुजरात: CM ने किया बड़ा ऐलान, जून तक स्टेट ट्रांसपोर्ट को मिलेंगी 1000 नई बसें
Share:

गांधीनगर: गुजरात में नए साल के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सभी प्रदेशवासियों को एक नया तोहफा दे दिया है। जी दरअसल मुख्यमंत्री ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि, 'आने वाले जून के महीने तक राज्य सड़क परिवहन निगम को 1000 नई बसें मिलेंगी। इनमें 50 इलेक्ट्रिक बसें होंगी।' केवल यही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री ने यह भी बताया है कि 'जून-जुलाई तक सड़कों पर ये 1000 बसें चलने लगेंगी।' जी दरअसल मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ये घोषणा स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले की है।

आप सभी जानते ही होंगे कि गुजरात में फरवरी 2021 में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं, और उसी से ठीक पहले सीएम ने यह घोषणा कर दी है। इस घोषणा के अलावा CM ने 15 करोड़ रुपए के करीब के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। बताया जा रहा है उन्होंने गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेट ट्रांसपोर्ट निगम की ओर से तलोद, सिद्धपुर, अंकलेश्वर, चूड़ा और दियोदर में पांच बस स्टेशन का लोकार्पण किया। यह पाँचों स्टेशन 12.89 करोड़ रुपए की लागत से बने हैं।

इसी के साथ ऊना में 2।36 करोड़ रुपए के खर्च से बने डिपो-वर्कशॉप का भी लोकार्पण किया गया। इन सभी के अलावा मुख्यमंत्री ने 18।41 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले 10 नए बस स्टेशनों की आधारशिला भी रखी। बताया जा रहा है इस वर्चुअल कार्यक्रम में डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी शामिल थे और उन्होंने मेहसाणा जिले के वसई में 94.71 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बस स्टेशन की आधारशिला रखी।

वेस्ट ब्रॉम पर आर्सेनल की 4-0 से जीत से खुश है आर्टेटा

मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का हमला, आजादी के बाद सत्ता में देश के इतिहास की यह पहली अहंकारी सरकार है

अर्जेंटीना दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -