पुलिस ने घेरा यात्रियों के लूटेरों को
पुलिस ने घेरा यात्रियों के लूटेरों को
Share:

सहारनपुर : रेल यात्रियों से लूटपाट करने वाले बदमाशों को यूपी की पुलिस ने घेरकर धर दबोचा है। हालांकि बदमाशों ने पुलिस पर वार करने का प्रयास किया था, बावजूद इसके पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस को जीआरपी के जवान ने भी कार्रवाई में सहयोग दिया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन में पांच से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की थी। बदमाशों ने विरोध करने वाले यात्रियों को पीटा भी था। लेकिन जैसे ही पुलिस को लूटपाट करने की जानकारी मिली, पुलिस ने जीआरपी की मदद से घेराबंदी करते हुये 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये।

पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने लूटे गये सामान को भी बरामद कर, पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ की है। यात्रियों ने पुलिस को कार्रवाई के लिये धन्यवाद दिया है, पुलिस यात्रियों को लूटा हुआ सामान भी लौटा रही है।

बिखरी दीपावली की रौनक, रेलों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -