सड़कों के रास्ते शुरू होगा हिंदुस्तान की तरक्की का नया दौर : नितिन गडकरी
सड़कों के रास्ते शुरू होगा हिंदुस्तान की तरक्की का नया दौर : नितिन गडकरी
Share:

नई दिल्ली : भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे शिखर समागम में शामिल हुए। राष्ट्रीय हिंदी समाचारपत्र हिंदुस्तान और राष्ट्रीय हिंदी समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ समेत अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित व प्रायोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश के रक्षा क्षेत्र पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को अनदेखा करके नहीं चलना चाहती है। हमें सभी को साथ लेकर चलना है। 

जहां तक भारत की सुरक्षा का सवाल है। भारत की सीमा नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका से लगी है। इस दिशा में भारत ने माओवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई की। यही नहीं भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई कर रहा है। हालांकि कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक का भारत में असर नहीं है। दूसरी ओर भारत विश्व के देशों से काफी अलग है। भारत में इस्लाम के 72 फिरके मिलते हैं।

देश में आईएसआईएस का असर बिल्कुल भी नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस्लाम को मानने वालों को शुभकामनाऐं दी हैं। उनका कहना कि भारत अब विश्व के शीर्ष 10 देशों में शामिल हो चुका है। अब उसका ओहदा पहले से काफी अलग हो गया है। भारत अपनी सीमाओं से सटे राष्ट्रों के साथ अच्छे संबंध की बात कर रहा है। शिखर समागम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा और भी नेता पहुंचे। इस दौरान इन नेताओं ने हिंदुस्तान की तरक्की का नया दौर विषय पर चर्चा की। जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुद्दे एक हो सकते हैं लेकिन हमारी विचारधारा अलग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई प्रशंसा के पीछे राजनीति है। इससे हमें सावधान रहना होगा। 

उत्तरप्रदेश में इतना आधुनिकीकरण है कि यहां ट्रैक्टर से भी मोबाईल चार्ज हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करीब दो लाख घरों मे सोलर पैनल से उत्पादित विद्युत प्रदाय करेगी। उन्होंने के हा मैट्रो के विकास के लिए प्रयास करेंगे यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मैट्रो चलेगी तो यह बेहद अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि सेक्युलर और समाजवादी तरीके से ही देश का विकास होगा। राज्य सरकार ने सड़कों का विकास किया है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय उनके पास है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाया जा रहा एक्सप्रेस हाईवे देश का पहला एक्सप्रेस हाईवे होगा। पर्यावरण के उपयोग के लिए पाॅल्युशन फ्री बैटरी से चलने वाले वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे। यही नहीं देश को शिपिंग में लाभ हुआ है। उन्होंने रामेश्वर में एक नई तकनीक से काम करने की बात कही। एनएच 24 को 16 लेन बनाने की बात भी उन्होंने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर सरकार गंभीर है।

करीब 5000 करोड़ रूपए उन्होंने रिजर्व रखे हुए हैं। उन्होंने बड़ौदा - मुंबई एक्सप्रेस हाईवे बनाने की बात भी कही। उनका कहना था कि देश में टीमवर्क, विकासीय अवधारणा और त्वरित अमल में लाने वाला और पारदर्शी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार कार्य करेगी और स्थिति सुधरेगी। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने सड़क निर्माण के क्षेत्र में कहा कि नीतिश कुमार ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। वे जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति करने में विचार करते हैं लेकिन देश को अच्छा विकास और अच्छी आर्थव्यवस्था दें तो यह युवाओं के लिए बेहतर होगा।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जाॅन एफ कैनेडिका उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क से समृद्धि आती है सरकार आने वाले दिनों में प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगी। जनता के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ-वाराणसी सड़क निर्माण के प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि यह जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार टोल नाकों की दिशा में भी नया प्रयास कर रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -