दहेज में लड़के वालों ने मांगा 201 यूनिट बल्ड
दहेज में लड़के वालों ने मांगा 201 यूनिट बल्ड
Share:

विदिशा : शादी में दुल्हन के घर वालों का खून चुसते हुए दुल्हे के घर वालों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। पर खून को ही दहेज के रुप में मांगने का ये पहला मामला है। आम तौर पर लोग दहेज में क्या मांगते है- पैसे, गहने, गाड़ी, बंगले वगैरह-वगैरह लेकिन एक दुल्हे के परिवार वाले ने ऐसी मांग रखी कि आप जानकर दंग रह जाएंगे। वर पक्ष ने वधू पक्ष से 201 यूनिट बल्ड की डिमांड की है। इससे भी खुशी की बात ये है कि इस मांग को वधू पक्ष ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

दरअसल दुल्हे के पिता रक्त सहायता समिति के अध्यक्ष है। उदय सिंह हजारी ने अपने बेटे की शादी में दुल्हन पक्ष से 201 यूनिट रक्त दान करने को कहा। इस पर लड़की के पिता ने तुरंत हामी भर दी और शादी के दिन उन्होने रक्तदान भी किया। उदय सिंह काफी समय से लोगो को रक्त दान के लिए प्रेरित करते आ रहे है।

उदय सिंह की उम्र 53 साल है और वो अब तक 93 बार रक्त दान कर चुके है। वो केवल खुद ही नही, बल्कि उनके परिवार वाले भी किसी भी खुशी के मौके पर रक्त दान करके उनका सहयोग करते है। ऐसे में शादी के मौके पर उन्होने अपनी बहू के परिवार वालों को भी इस नेक काम में शामिल किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -