सांवली दुल्हन को देख, मंडप से फरार हो गया दुल्हा
सांवली दुल्हन को देख, मंडप से फरार हो गया दुल्हा
Share:

कौशांबी : हम और हमारा समाज आधुनिकता और महिला सशक्तिकरण की बात करते है, लेकिन इसी समाज में एक तबका ऐसा भी है, जो किसी सर्वगुण संपन्न लड़की के रंग को देखकर उसे शादी के लिए मना कर देता है, लेकिन किसी लड़के को हजार अवगुण के बाद भी अपना लेता है।

गाजियाबाद के कौशांबी में एक लड़की के सांवलेपन के कारण लड़के ने भरी मंडप में उससे शादी से इंकार कर दिया। इस बात को लड़की बर्दाश्त नहीं कर पाई औऱ आत्म हत्या कर ली। कौशांबी के मंजनपुर गांव के प्रधान अतर सिंह के बेटे की शादी टेनशाह अलमाबाद गांव में होनी थी। सोमवार को बारात भी द्वार पर लग गई।

जब फेरे के लिए दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर मिले, तो दुल्हे ने लड़की को देखा। इसके बाद लड़का रात में ही मंडप छोड़कर भाग गया। दुल्हे के फरार होने की जानकारी जेसे ही लड़की को मिली। उसने भी फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -