निकाह से पहले भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज करा दिया बलात्कार का केस
निकाह से पहले भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज करा दिया बलात्कार का केस
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में विवाह के एक मामले में लड़के वालों को मुसीबत में डाल दिया। लड़की और लड़का दोनों तरफ से शादी की तैयारियां की जा रहीं थीं। लड़की वाले बारात की प्रतीक्षा कर रहे थे, इसी बीच उन्हें पता चला कि लड़का शादी से पहले ही फरार हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही लड़की वाले सीधे कोतवाली पहुंचे और दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवा दी। 

दरअसल, पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए युवक ने पहले तो निकाह के लिए सहमति दे दी। लड़की वाले भी लोगों के दबाव में राजी हो गए। गुरुवार को बारात आने वाली थी। इस बीच युवक घर से फरार हो गया। इस पर लड़की के घरवालों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला निघासन थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहां की 18 वर्षीया युवती के पिता के अनुसार, 25 जनवरी की रात लगभग 11 बजे नवयुवती अपने घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाले युवक ने पीड़िता को पकड़ लिया और हथियार दिखाकर लड़की को सुनसान में ले जाकर उसका बलात्कार किया। घटना के बाद युवक ने किसी को इस बारे में बताने पर पीड़िता को हत्या की धमकी दी, फिर फरार हो गया।

लड़की के घर वालों को जब इस बारे में पता चला, तो वह शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। किन्तु, पीड़िता और उसके परिजन गांव के अन्य लोगों के कहने पर आरोपी युवक के शादी के प्रस्ताव से राजी हो गए। पिता ने बताया कि आरोपी युवक ने नवयुवती के साथ निकाह का प्रस्ताव रखकर रिपोर्ट न दर्ज कराने का प्रस्ताव रखा था। लोगों की मध्यस्थता से इस पर दोनों पक्ष मान  गए। गुरुवार को दोनों का निकाह होने वाला था। युवती के परिजन, शादी के लिए बारात के स्वागत आदि का इंतजाम करके उनकी प्रतीक्षा  कर रहे थे।

काफी देर तक बारात न आने पर जब पता किया गया, तो शादी से बचने के लिए उसके घर से भाग जाने की बात सामने आई। इसके बाद लड़की घरवालों के साथ कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के लिए धमकाने और दुष्कर्म आदि की रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि नवयुवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

बिहार: शख्स का गला रेतकर शव को नदी में फेंका, आरोपी फरार

चोर को था बॉडी बिल्डिंग का शौक, प्रोटीन पाउडर के लिए कर रहा था चोरी, हुआ गिरफ्तार

चुनावी रंजिश के चलते सरेआम गोली मारकर कर दी मुखिया की हत्या, गुस्साए लोगों ने जाम किया NH

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -