मध्यप्रदेश/ग्वालियर : गांव में सरपंच की बेटी की शादी हो और गांव को सजाया न जाए ये कैसे हो सकता है। अब इस मौके पर बारात और दुल्हे का शाही अंदाज़ में आना भी जरूरी था। सो दुल्हे को हेलिकाॅप्टर में लाया गया। सारा रिपुआपुरा गांव हेलिकाॅप्टर की आवाज़ से गूंज उठा। मिली जानकारी के अनुसार गांव में औहदपुर से बारात पहुंची। इस गांव के महेंद्र सिंह कंसाना के बेटे दिनेश कंसाना का रिश्ता रिपुआपुरा, बेहट की रहने वाली और गांव के सरपंच रूस्तम सिंह की बेटी प्रीति से तय हुआ।
दिनेश की इच्छा थी कि वह हेलिकाॅप्टर से जीवन संगिनी को लेकर जाएगा। हेलिकाॅप्टर गांव में उतरते ही लोगों ने दुल्हे और दुल्हे के परिजन पर फूलों की बारिश कर दी। अपने स्वागत को देखकर दुल्हा खुश हो उठा। ग्रामीण और अन्य लोग हेलिकाॅप्टर के साथ और हेलिकाॅप्टर से उतरे दुल्हे और उसके परिवार के सदस्यों के साथ फोटो खींचवाते रहे। सारा गांव दुल्हे के आने से खुश हो उठा। प्रीति की शादी दुल्हे दिनेश के साथ धूमधाम से की गई।