दोबारा ICC के अध्यक्ष बने ग्रेग बार्कले, 2 वर्षों का रहेगा कार्यकाल
दोबारा ICC के अध्यक्ष बने ग्रेग बार्कले, 2 वर्षों का रहेगा कार्यकाल
Share:

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आज शनिवार (12 नवंबर) को सर्वसम्मति से ग्रेग बार्कले को दोबारा अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया है। बार्कले को दूसरे दो वर्षों के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में पुनः चुना गया है। तवेंगवा मुकुहलानी के नाम वापस लेने के बाद बार्कले को निर्विरोध ICC चीफ के रूप में चुना गया। ग्रेग बार्कले ऑकलैंड में कमर्शियल वकील हैं। बार्कले को नवंबर 2020 में ICC अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया था।

बता दें कि, ग्रेग बार्कले पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के प्रमुख थे, साथ ही ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में ग्रेग बार्कले ने उनकी फिर से नियुक्ति पर कहा कि, 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के तौर पर फिर से चुना जाना एक सम्मान की बात है और मैं अपने साथी ICC निदेशकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।' बार्कले ने आगे कहा कि, 'बीते दो वर्षों में हमने अपनी अंतर्राष्ट्रीय विकास रणनीति के लॉन्च के साथ महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो हमारे खेल के लिए एक सफल और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान करती है। मैं अपने सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करना जारी रखना चाहता हूं।'

बार्कले ने आगे कहा कि, क्रिकेट को मजबूत किया जा सके और साथ ही इसे आगे बढ़ाया जा सके, यह सुनिश्चित किया जा सके कि विश्व के ज्यादा से ज्यादा लोग क्रिकेट का लुत्फ़ उठा सकें। इसके लिए मिलकर मेहनत करना चाहता हूं।' मुकुहलानी ने कहा कि, 'मैं ग्रेग को ICC अध्यक्ष बनने के लिए बधाई देते हूं। ग्रेग के नेतृत्व में खेल का सर्वोत्तम हित है, इसलिए मैंने अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया।'

सेमीफाइनल हारे, अब BCCI लेगा क्लास, बोर्ड के समक्ष पेश होंगे राहुल-रोहित और कोहली !

T20 वर्ल्ड कप: शर्मनाक हार पर गंभीर को याद आई 'धोनी' की कप्तानी, बोले- कोई रोहित से अधिक

कप्तान रोहित के 'ब्रेक' लेने पर भड़के जडेजा, बोले- घर में एक बुजुर्ग ही ठीक, यदि 7 हुए तो...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -