रोज खाएं हरा लहसुन, दिल से लेकर पेट रहे स्वस्थ
रोज खाएं हरा लहसुन, दिल से लेकर पेट रहे स्वस्थ
Share:

लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी के साथ इसका इस्तेमाल प्रतिदिन किया जाए तो सेहत को चौकाने वाले फायदे होते हैं। जी दरसल लहसुन को कई रोगों का रामबाण इलाज माना जाता है। आप सभी को बता दें कि पेट के लिए भी लहसुन काफी हेल्दी होता है और लहसुन की ही तरह हरा लहसुन या लहसुन की हरी पत्तियां भी हेल्थ के लिए हेल्दी मानी गई हैं। आप सभी को बता दें कि हरा लहसुन, छोटा लहसुन होता है, जिसे लौंग के परिपक्व होने से पहले एकत्र किया जाता है। जी हाँ और इसमें बड़ी-बड़ी हरी पत्तियां होती हैं। ऐसे में इसे आप सब्जी, सलाद, सूप या फिर चटनी की तरह भी सेवन कर सकते हैं। हरे लहसुन को एक प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार के रूप में जाना जाता है। जी हाँ और हरे लहसुन में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें सोडियम, पोटैशियम, आयरन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स, डायटरी फाइबर, प्रोटीन आदि होते हैं। आपको बता दें कि इसका उपयोग लंबे समय से विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। अब आज हम आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में।


इम्यूनिटी बढ़ाएं हरा लहसुन- एक रिपोर्ट के अनुसार, हरे लहसुन के कई सेहत लाभ होते हैं, जिसमें सबसे मुख्य फायदा है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना। जी हाँ, हरे लहसुन में एलिसिन नामक एक सल्फर यौगिक होता है, जो लहसुन से आने वाली गंध के लिए जिम्मेदार होता है और यही प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाता है।

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर- हरा लहसुन एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसी के साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी होते हैं, जो कई तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं।

आयरन- लहसुन की पत्तियों में आयरन प्रचुर मात्रा में होती है। जी हाँ, जिन लोगों के शरीर में ब्लड काउंट की कमी होती या एनीमिया से ग्रस्त होते हैं, उन्हें इन पत्तियों का सेवन करना चाहिए।


हार्ट रहता है हेल्दी- लहसुन दिल के लिए एक बेहतरीन हर्ब है। जी हाँ, हरे लहसुन में पॉलीसल्फाइड होता है, जो दिल को बीमारियों से बचाता है। यह खनिज शरीर के भीतर गुड कोलेस्ट्रॉल स्तर (एचडीएल) को बनाए रखता है। 

गैस से बचाए- हरा लहसुन सर्दी-खांसी से लड़ने के अलावा गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल में होने वाले माइक्रोब इन्फेक्शन को भी दूर करने में मददगार है।

इन नॉन डेयरी फूड में होता है भरपूर कैल्शियम, खाने से सालों साल मजबूत रहेगी हड्डियां

डार्क सर्कल होना देता है इस गंभीर बीमारी का संकेत, हो जाएं सावधान

गर्मी में लू से बचाता है फालसे का जूस, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -