फैनी के कारण उजड़ी हरियाली को फिर इस तरह स्थापित करेगी ओड़िशा सरकार
फैनी के कारण उजड़ी हरियाली को फिर इस तरह स्थापित करेगी ओड़िशा सरकार
Share:

भुवेनश्वर : प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यकम करने वाली है ताकि तट पर ग्रीन बैरिकेड बनाया जा सके। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हाल ही में आए चक्रवाती तूफान फैनी में 20 लाख से ज्यादा पेड़ बर्बाद हो गए थे क्योंकि हवा 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। 188 करोड़ की पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य तट के किनारे ग्रीन बैरिकेड बनाना और चक्रवात प्रभावित जिले पुरी, भुवनेश्वर और कटक को ग्रीन कवर प्रदान करना है। 

नर्मदा के मछुआरों ने लगाई पीएम मोदी से खून भरी गुहार

कुछ इस तरह से है योजना 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना को उच्च स्तरीय बैठक में मंजूरी मिली है। यह बैठक मुख्य सचिव एपी पढ़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई थी योजना के अनुसार 2019-20 में लगभग 130.5 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। जहां 80.5 लाख पेड़ों को वन विभाग लगाएगा वहीं अन्य 50 लाख पौधे विभिन्न शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक संपदा और अन्य निजी संपत्ति के मालिकों को अपने क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए सौंपा जाएगा।

पुणे में ब्रेक फेल होने के बाद सीधे होटल में जा घुसी बस, बड़ा हादसा टला

जल्द उपलब्ध होंगे पौधे 

जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पौधारोपण प्रक्रिया को मिशन की तरह लेने के लिए कहा है। साथ ही इसमें नागरिकों, पंचायतों और नागरिक समाज को शामिल करने का सुझाव दिया है ताकि यह योजना सफल हो सके। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन) ने कहा कि राज्य में 12 वन प्रभागों के साथ 104 लाख पौधे उपलब्ध हैं।

पटियाला में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल

पन्ना में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार, चार महिलाओं की मौत

राजस्थान : प्रदेश में अब भी जारी है आंधी और बारिश का दौर, आगे ऐसा रहेगा मौसम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -