महिला पुलिसकर्मी के साथ दरिंदगी, वकील ने दोस्तों के साथ किया गैंगरेप और बना लिया वीडियो
महिला पुलिसकर्मी के साथ दरिंदगी, वकील ने दोस्तों के साथ किया गैंगरेप और बना लिया वीडियो
Share:

ग्रेटर नोएडा: देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी इस तरह के अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। देश के विभिन्न कोनों से अब भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है, उसमे खुद एक महिला पुलिस कर्मी के साथ घिनौनी वारदात हुई है।

एक महिला पुलिसकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने एक वकील और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी ने मेरठ के शोभापुर के रहने वाले एक वकील ललित उसके दोस्तों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी वकील पर महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का भी इल्जाम है।

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में महिला पुलिसकर्मी ने बताया है कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। आरोपी उसके वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहे थे। पुलिसकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।

पति का क़त्ल कर किचन में दफनाया, उसी जगह पर एक महीने तक खाना बनाती रही पत्नी

दिल्ली में फिर शर्मसार हुई खाकी, खाना पहुँचाने में हुई देर तो ASI ने रेस्टोरेंट मैनेजर को बुरी तरह पीटा

फिल्म देखने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -