कल आएँगे हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे, क्या भाजपा तोड़ पाएगी AIMIM का तिलिस्म ?
कल आएँगे हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे, क्या भाजपा तोड़ पाएगी AIMIM का तिलिस्म ?
Share:

हैदराबाद: जिस हैदराबाद नगर निगम चुनाव (GMCH) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी जान लगा दी है, उसके कल नतीजे आने वाले हैं। चुनाव भले ही नगर निगम का हो, मगर जिस आक्रमकता से भाजपा ने यहां दावेदारी ठोंकी है, उससे पूरे देश की निगाहें इसपर होंगी। आपको बता दें कि एक दिसबंर को यहां 150 सीटों पर मतदान हुआ था।

देश के किसी भी नगर निगम चुनाव को भाजपा ने पहली बार इतनी तवज्जो दी है। चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को छोड़ अपनी पूरी सेना उतार दी। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे थे। इसके साथ ही भाजपा ने स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या, देवेंद्र फडनवीस जैसे नेताओं को भी चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा था। भाजपा की ओर से दिग्गजों के प्रचार में उतरने से चुनाव दिलचस्प हो गया। 

हैदराबाद नगर निगम की कुल 150 निकाय सीटों के लिए 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी और कल यानी चार दिसंबर को परिणाम आएंगे। पिछले चुनाव में भाजपा को महज चार और ओवैसी की पार्टी AIMIM को 44 सीटों पर जीत मिलीं थीं। भाजपा ने बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव को हैदराबाद निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया था। भाजपा यहां अपना जनाधार बढ़ाने के लिए AIMIM को उसके घर में टक्कर देना चाहती है। 

'मिशन बंगाल' पर भाजपा, 5 दिसंबर को एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी पार्टी

अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के लिए वीजा नियमों को किया मजबूत

धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाइ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -