द ग्रेट खली हुए आप के
द ग्रेट खली हुए आप के
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव के पहले बड़े नामों और कद्दावर नेताओं को अपने दल में शामिल करने में लगी है। ऐसे में लोकप्रिय रेसलिंग गेम वल्र्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट के प्रतिभागी रह चुके द ग्रेट खली भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं, खली के शामिल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रचार की संभावनाऐं बढ़ गई हैं।

दरअसल खली की लोकप्रियता विदेशों में भी अच्छी खासी है, हालांकि खली हिमाचल प्रदेश के धैराना में जन्मे मगर वे पंजाब की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि वे भविष्य में चुनाव भी लड़ेंगे। खली लोकप्रिय टीवी शो बिग बाॅस में भी शामिल हो चुके हैं वहां भी वे लोकप्रियता हासिल कर पाऐ हैं।

वे समेंट के विज्ञापन में भी देखे गए हैं। खली का विवाह वर्ष 2002 में हरमिंदर कौर से हुआ है। उनका कद 7 फीट है और उनका वजन 157 किलो का है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -