Omicron के चलते दिल्ली में लागू हुआ GRAP येलो अलर्ट,  अब राजधानी में रहेंगी ये बंदिशें
Omicron के चलते दिल्ली में लागू हुआ GRAP येलो अलर्ट, अब राजधानी में रहेंगी ये बंदिशें
Share:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए और खतरनाक वैरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। यानी दिल्ली में अब येलो अलर्ट (GRAP Yellow Alert) जारी हो चुका है। जिसके तहत कई पाबंदियां लागू होंगी। बता दें कि पूरे देश में Omicron के कुल 653 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 165 केस तो केवल दिल्ली में हैं। 

बता दें कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने जुलाई 2021 में कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए GRAP तैयार किया था। इसके तहत दिल्ली में कब लॉकडाउन लगेगा, कब क्या बंद रहेगा और कब क्या खुलेगा, इसे लेकर चीजें निर्धारित की गई थीं। GRAP के तहत जो बंदिशें लगाई जाती हैं, उनका असर स्कूल, मेट्रो, बस सर्विस के साथ-साथ जिम, बैंक्वेट हॉल भी पड़ता है। 

बता दें कि, येलो अलर्ट जारी होने पर शैक्षणिक संस्थानों के साथ सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंक्वेट हॉल, स्पा और वेलनेस क्लीनिक, योग संस्थान और जिम को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही मेट्रो सहित तमाम सार्वजनिक परिवहन सेवाएं 50 फीसदी क्षमता पर चलेंगे। दिल्ली में ऑड-इवन नियम के मुताबिक, सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक गैर जरूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें और मॉल खुलेंगी।  ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी और साइकिल रिक्शा में सिर्फ 2 यात्री को सफर करने की इजाजत रहेगी।  धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, मगर श्रद्धालुओं की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी 81 साल के हो गए

झारखंड में 28 दिसंबर को गूजेंगी 'हेमंत चालीसा'

'बंगाल हिंसा' से लेकर 'स्वर्ण मंदिर' में लिंचिंग तक... देखें 2021 के 12 महीनों की 12 बड़ी ख़बरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -