सोशल मीडिया में फैली कल्याण सिंह के निधन की खबर ? जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया में फैली कल्याण सिंह के निधन की खबर ? जानिए क्या है सच्चाई
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है। लखनऊ PGI प्रवक्ता के अनुसार, कल्याण सिंह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं।  सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के देहांत को लेकर जो भी खबरें मीडिया में चल रही हैं वो भ्रामक हैं। इसके साथ ही उनके पोते संदीप सिंह ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लोगों से इन खबर पर ध्यान न देने की अपील की है। उनका कहना है कि बाबूजी फिलहाल स्वस्थ हैं और शीघ्र घर लौटेंगे।

बता दें कि कल्याण सिंह की लोहिया संस्थान में सेहत बिगड़ने पर बीते रविवार को उन्हें PGI शिफ्ट किया गया। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (CCM) में भर्ती कल्याण सिंह का इलाज आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। डॉ. धीमन ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि पहले से सेहत में सुधार है। संक्रमण भी कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन नार्मल है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने PGI पहुंचकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल जाना। 

जेपी नड्डा द्वारा बोलने पर उन्होंने आंखें खोलीं और इशारों से कुछ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और PGI डायरेक्टर डॉ. आरके धीमन से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही जेपी नड्डा, कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।

जम्मू कश्मीर में बढ़ाई जाएंगी विधानसभा की 7 सीटें, परिसीमन आयोग का बड़ा फैसला

नो-वॉचर रिले के लिए टोक्यो में ओलंपिक फ्लेम पहुंची

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला अपना नया कार्यभार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -