भगत सिंह के परपोते का सड़क हादसे में निधन
भगत सिंह के परपोते का सड़क हादसे में निधन
Share:

नई दिल्ली : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सन्धु के पुत्र अभितेज सन्धु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मगर कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। दरअसल में शिमला से जा रहे थे। इस दौरान शिमला से आगे किन्नोर के समीप रामपुर में उनका निधन हो गया।

अभितेज मोहाली से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। मगर उन्होंने चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर लड़ने से इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि वे पार्टी के लिए काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में ट्विट कर उनके निधन पर दुख जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक अच्छा कार्यकर्ता खो दिया। उनके निधन पर उन्होंने और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी कहा कि पार्टी के लिए यह घटना एक बड़ा नुकसान है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -