रोहित में है सहवाग जैसा दमख़म : ग्रीम स्मिथ
रोहित में है सहवाग जैसा दमख़म : ग्रीम स्मिथ
Share:

भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बीते दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है अब उनकी जगह रोहित शर्मा ले सकते हैं। दरअसल, दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि 'रोहित में वो सभी प्रतिभा है जो सहवाग में है और वो भारत के दूसरे सहवाग बन सकते हैं।'

वीरू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से अलविदा करने कि घोषणा कर दी है। वीरेंद्र सहवाग अब जनवरी-फ़रवरी में आयोजित होने वाली मास्टर्स चैंपियन लीग (MCL) में अपने बल्ले का दम दिखाएंगे। होने वाली मास्टर्स चैंपियन लीग में वेस्ट इंडीज़ के महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा, वसीम अकरम और माइकल वॉन जैसे क्रिकेटर खेल रहे हैं।

दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि, 'वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाज़ की जगह लेना मुश्किल है क्योंकि वो स्वभाव से धावक क्रिकेट खेलते हैं। सहवाग के जैसी ही आक्रामकता रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी में दिखाई देती है। रोहित शर्मा भी अच्छे शॉट्स खेलते हैं जैसे सहवाग खेला करते थे। रोहित ने दो दोहरे शतक लगाए हैं और मौजूदा सीरीज़ में 150 से ऊपर का एक स्कोर बना चुके हैं।'

दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा कि रोहित स्पिनरों को बेहतरीन तरीके से खेलते हैं। अगर शिखर धवन फ़ॉर्म में हों तो टीम इंडिया की ओपनिंग कमाल की होगी।

स्मिथ ने कहा कि रोहित शर्मा की असली परीक्षा अभी बाक़ी है। रोहित अपने घरेलु पिच पर काफ़ी सफल रहे हैं, लेकिन उनकी असली परीक्षा विदेशी पिच पर होगी ख़ासकर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका की पिचों पर नए गेंद के साथ। वैसे ऐसी पिचों पर रोहित को खेलते देखना दिलचस्प होगा।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -