जन्मदिन विशेष: B ग्रेड फ़िल्में कर चुकीं हैं ग्रेसी सिंह, अब ले रहीं हैं आध्यात्म की ट्रेनिंग
जन्मदिन विशेष: B ग्रेड फ़िल्में कर चुकीं हैं ग्रेसी सिंह, अब ले रहीं हैं आध्यात्म की ट्रेनिंग
Share:

संतोषी माँ बनकर लोगों के दिलों में बसने वाली ग्रेसी सिंह का आज जन्मदिन है। ग्रेसी सिंह ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं लेकिन उनका जलवा तब चला जब वह संतोषी माँ बनी। ग्रेसी सिंह आमिर खान के साथ फिल्म 'लगान' में नजर आईं थीं और इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम कर एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह मशहूर हो गईं थीं लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड में ज्यादा कमाल न दिखा सकी। ग्रेसी सिंह फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियल में काम कर चुकीं हैं और फिल्मों में काम करने के बाद वह दोबारा भी टीवी शोज में नजर आईं थीं।

एक बार एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि, 'क्लासिकल डांसर चाहती थीं लेकिन एक्टर बन गईं।' जी दरअसल ग्रेसी का सपना था कि एक बार कुछ ऐसा कर जाएं कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए नाम हो जाएं, इस वजह से जब उन्हें लगान में हीरोइन बनने का मौका मिला तो वो उस रोल को मना नहीं कर पाई। वैसे आप सभी ने ग्रेसी सिंह को प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में भी देखा होगा। इस फिल्म में वह अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं थीं लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 2004 में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में संजय दत्त के साथ काम किया लेकिन इस रोल से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। जब फिल्में मिलना बंद हो गई तो ग्रेसी ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया।

वहीँ साल 2008 में उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके की फिल्म 'द्रेशद्रोही' में काम किया जो भी हिट न हुई। उसके बाद अदाकारा ने 'संतोषी मां' शो में मुख्य किरदार निभाया और सुपरहिट हो गईं। आपको बता दें कि फिलहाल ग्रेसी सिंह आध्यात्मिक प्रवचन में वक्त बिता रही हैं। वो ब्रह्मकुमारी आध्यात्मिक संगठन की सदस्य हैं और अधिकतर समय आध्यात्म की ट्रेनिंग लेने और देने में बिता रही हैं।

जब 'कांवड़ यात्रा' पर रोक तो 'बकरीद' के लिए छूट क्यों ? सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार से मांगा जवाब

बिगड़ी सीतापुर जेल में बंद आजम खान की तबीयत, ले गए जिला अस्पताल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही गदगद हुए सिद्धू, जताया 'गांधी परिवार' का आभार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -