हज 2021 के लिए जल्द शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, सरकार कर रही विचार
हज 2021 के लिए जल्द शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, सरकार कर रही विचार
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार 2021 में होने वाले हज के लिए तीर्थयात्रियों से आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया आरंभ करने के बारे में विचार कर रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण इस वर्ष भारत से कोई भी श्रद्धालु हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जा सका था। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, हम अक्तूबर-नवंबर से हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने समेत प्रक्रिया आरंभ करने के बारे में विचार कर रहे हैं। हम सऊदी अरब की गाइडलाइन्स का इंतजार करेंगे और उम्मीद करेंगे कि तीर्थ यात्रा हो। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, इस वर्ष हुए हज को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि हमने निर्णय लिया है कि इस वर्ष भारत से जाने वाले श्रद्धालुओं को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा। अब तक 2,30,000 से अधिक भारतीय मुस्लिमों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। सभी का पैसा बिना किसी कटौती के नकद हस्तांतरण के माध्यम से वापस कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत से औसतन प्रति वर्ष तक़रीबन दो लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं। इस वर्ष विश्व के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने अपने नागरिकों के हज यात्रा पर जाने पर पाबन्दी लगा दी थी। इंडोनेशिया से प्रति वर्ष 2,20,000 लोग हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं।

सोने चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी कमी

कोरोना के बाद भी S&P ने नहीं घटाई देश की रेटिंग, कही ये बात

डीजल की कीमतों पर आज फिर चली कैंची, जानिए क्या है पेट्रोल का हाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -