LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, दो बैंकों का भी होगा निजीकरण
LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, दो बैंकों का भी होगा निजीकरण
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विगत सोमवार को दशक का पहला डिजिटल बजट 2021-22 पेश किया। इसमें वित्त मंत्री सीतारमण ने LIC में हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। सरकार इसमें IPO लेकर आएगी। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने घोषणा करते हुए कहा कि दो और बैंक का निजीकरण किया जाएगा। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस बैंक का निजीकरण किया जाएगा। 

वहीं,  सरकार एक बीमा कंपनी को भी बेचने जा रही है। LIC की हिस्सेदारी भी बेचेगी। केंद्र सरकार LIC में इनिसियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने जा रही है। अपनी हिस्सेदारी सरकार अक्टूबर में बेचेगी। LIC की पहुंच लगातार बढ़ती जा रही है। लोग बगैर डरे इसमें अपनी पॉलिसी करवाते हैं। अब इसमें सरकार हिस्सेदारी बेचने जा रही है तो क्या इसका असर इसके उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जानकारों के अनुसार, इससे पॉलिसीधारकों पर कोई असर नहीं होगा।

दरअसल, IPO के आने के बाद LIC शेयर बाजार में लिस्टेड हो जाएगी। इसके बाद ये बाजार के रूख पर भी निर्भर करेगा। कोई भी इसमें शेयर खरीद सकेगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को इस बात की भी जानकारी होगी कि LIC शेयर बाजार में कितना पैसा लगा रही है। सरकार इन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। जबकि दो बैकों का निजीकरण किया जाएगा।

भारत, पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को सम्मानजनक तरीके से निपटाना चाहिए: जनरल बाजवा

ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के शॉट्स में आई गिरावट

मध्यप्रदेश की अवैध कालोनियां बनाई जाएंगी वैध, सीएम शिवराज ने किया था वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -