अब हर महीने 4 रूपए बढ़ेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
अब हर महीने 4 रूपए बढ़ेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
Share:

नई दिल्ली। सरकार मार्च 2018 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स पर मिलने वाली छूट को समाप्त करना चाहती है। दरअसल केंद्र सरकार के आदेश से तो ऐसा ही जाहिर होता है। सरकार ने सब्सिडी वाले एलीपीजी सिलेंडर के दाम आगामी वर्ष मार्च माह तक प्रति माह 4 रूपए बढ़ाने का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने के बाद सिलेंडर के दाम में की जाने वाली यह दूसरी बढ़ोतरी है। माना जा रहा है कि जुलाई माह में सिलेंडर के दाम 32 रूपए तक बढ़ गए थे।

इस मामले में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि बीते वर्ष आॅयल कंपनियों को सब्सिडी पर मिलने वाले 14.2 किलोग्रमा के सिलेंडर्स के दाम प्रतिमाह 2 रूपए बढ़ाने का आदेश दिया था मगर सरकार ने इसमें संशोधन बढ़ाते हुए कहा है कि वर्ष 2018 में मार्च माह तक इसे प्रति सिलेंडर 4 रूपए कर दिया जाए। सरकार के इस निर्णय पर राजनीति गर्मा गई। विभिन्न विपक्षी दल सरकार के निर्णय के विरोध में आ गए। जहां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने के फैसला का विरोध किया। वहीं केरल के सीएम पिनरई विजयन ने सब्सिडी समाप्त न करने की बात कही।

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी जनता से किए वादों से पीछे हट रही है लोगों की कोई फिक्र नहीं। हमेशा पैसों के बारे में सोचती है। उन्होंने जनता को पहले रखने का वादा किया था, लेकिन गैस पर मिलने वाली छूट खत्म कर रहे हैं। वहीं केरल के सीएम पिनरई विजयन ने कहा गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म नहीं करना चाहिए। सरकार इस फैसले को वापस ले। इससे आम आदमी की रोजमर्रा के खर्च पर संकट पैदा होगा। जून 2016 से कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जुलाई 2017 में भी एक साथ 32 रुपए बढ़ा दिए। केरल में पिछले साल 420 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 480 में मिल रहा है।

गौरतलब है कि आॅयल कंपनियों को 1 जुलाई वर्ष 2016 में सब्डिाइज़उ सिलेंडर्स के दाम 2 रूपए प्रति सिलेंडर के आधार पर बढ़ाने की अनुमति दी गई थी मगर अब सिलेंडर्स के दाम 4 रूपए तक बढ़ाए जा सकेेंगे। सरकार ने मई 2017 को अपने आदेश में कहा कि सब्सिडी समाप्त करने के लिए 1 जून 2017 से मार्च 2018 तक या फिर आगामी आदेश तक प्रति सिलेंडर 4 रूपए प्रति माह तक बढ़ाए जा सकते हैं। इस तरह से सरकार सिलेंडर्स पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 477 रूपए बताए गए हैं तो बीते वर्ष जून माह में यह 419 रूपए में उपलब्ध किया गया था। गैर सब्सिडाइज़्ड एलपीजी सिलेंडर 564 रूपए में उपलब्ध है।

ताज़ा खबरें

GST के बाद LPG सिलेंडर हुआ महंगा

संसद में दिया सांसद ने विवादित बयान, कहा भारत के मुस्लिम हिंदुओं के हैं वंशज

सीएनटी व एसपीटी में बदलाव कर आदिवासियों के हित प्रभावित कर रही है भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -