बैन होने जा रहे हैं 54 चीनी ऐप, Sweet Selfie से लेकर AppLock तक का नाम शामिल
बैन होने जा रहे हैं 54 चीनी ऐप, Sweet Selfie से लेकर AppLock तक का नाम शामिल
Share:

भारत में एक बार फिर सुरक्षा कारणों के चलते कुछ चीनी ऐप्स को बैन किए जाने की खबर आ रही है। जी दरअसल हाल ही में सरकार सूत्रों से यह जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बनीं 54 चीनी ऐप बैन की जाएंगी। सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक जिन ऐप्स को बैन किया जा रहा है, उसमें Sweet Selfie HD, Beauty Camera - Selfie Camera,Viva Video Editor, Tencent Xriver, Onmyoji Arena, AppLock और Dual Space Lite जैसे कुछ ऐप्स शामिल हैं।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि भारत सरकार ने सबसे पहले 2020 के जून महीने में देश में एक्टिव चीनी ऐप्स को बैन करने का फैसला किया था। तबसे अब तक चीन में बने कुल 224 ऐप्स को बैन किया जा चुका है। जी दरअसल सबसे पहले जून, 2020 में केंद्र सरकार ने 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला किया था। वैसे ऐसा पहली बार था और पहली बार में ही सरकार ने TikTok, UC Browser, Shareit, WeChat जैसे पॉपुलर ऐप्स को साफ कर दिया।

वहीं यह सब होने के बाद उसी साल सितंबर में 118 ऐप बैन किए गए। आपको बता दें कि अगला बैन नवंबर, 2020 में आया, जब केंद्र सरकार ने 43 चीनी ऐप बैन किए। वहीं सामने आने वाली रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में ज्यादातर उन ऐप्स के क्लोन शामिल हैं, जो 2020 से भारत में पहले से ही प्रतिबंधित थे। 50 और प्रतिबंधित ऐप्स के साथ, कुल ऐप्स की सूची जो भारत द्वारा प्रतिबंधित है 320 के करीब पहुंच सकता है। फिलहाल जो चीनी ऐप्स बैन होने की खबरें हैं उनकी लिस्ट आनी बाकी है। खबरें हैं जल्द ही लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

पति से अलग हुई ये अदाकारा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सोनम कपूर पर भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा

तालिबान ने अफगानिस्तान की 7 अरब डॉलर की संपत्ति को विभाजित करने के बिडेन के फैसले पर प्रतिक्रिया दी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -