परमबीर सिंह मामला: 2 करोड़ घूस मामले में ACB जांच को महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी
परमबीर सिंह मामला: 2 करोड़ घूस मामले में ACB जांच को महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिशनर परमबीर सिंह के खिलाफ ACB जांच को महाराष्ट्र सरकार ने आज यानी गुरुवार को मंजूरी दे दी है। जी दरअसल परमबीर सिंह पर यह आरोप है कि उन्होंने कमिशनर पद पर रहते हुए निलंबित पुलिस अधिकारी अनूप दांगे को बहाल करने के एवज में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। जी हाँ, पुलिस अधिकारी अनूप दांगे ने यह आरोप लगाया था कि उनसे एक शख्स ने संपर्क किया था, जिसने खुदको परमबीर सिंह का रिश्तेदार बताया था।

अनूप दांगे ने कहा था कि इस शख्स ने उनसे मुंबई पुलिस में बहाली के लिए 2 करोड़ रुपये मांगे थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि परमबीर सिंह के अपराधियों से संपर्क हैं। इस मामले में शुरुआती जांच में दांगे की तरफ से लगाए गए आरोपों में सच्चाई मिली और इसके ACB ने इस मामले की जांच शुरू करने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मांगी थी। आपको हम यह भी बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ पहले ही ठाणे पुलिस कमिशनर पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल में गड़बड़ियां करने को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

जी दरअसल परमबीर सिंह को एंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन मौत के मामले में भी गवाह बनाया गया है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में परमबीर सिंह का बयान भी दायर कर लिया है।

शरद पवार होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार?, पार्टी ने दिया जवाब

7 वर्षीय लड़के ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, कुछ ही देर में मिले लाखों व्यूज

महाराष्ट्र: महंगाई के मुद्दे पर शिवसेना ने लगाई केंद्र सरकार की क्लास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -