आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद हुआ लाल किला, सरकारी आदेश जारी
आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद हुआ लाल किला, सरकारी आदेश जारी
Share:

नई दिल्ली:  इस समय देश की राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है। दरअसल, लाल किले को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को इस बारे में दिल्ली सेंट्रल के जिलाधिकारी ने एक आदेश भी जारी किया है। ये फैसला बर्ड फ्लू संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। दरअसल, दिल्ली में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लाल किले को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि दिल्ली आपदा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि बर्ड फ्लू के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लाल किला और आसपास के इलाके को आम लोगों और सैलानियों के लिए बंद किया जा रहा है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक की इजाजत से लाल किले को आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले लगभग लाल किले में करीब एक दर्जन से अधिक कौओं और चार बतखों की जान चली गई थी। बाद में इनके नमूनों की जांच की गई, जिसमें इनमें बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद प्रशासन सतर्क है। आठ सैंपलों में बर्ड फ्लू के स्ट्रेन मिलने के बाद एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू होने की पुष्‍टि की गई थी।

1197 अंक की बढ़त पर बंद हुआ सेंसेक्स, 14647 के स्तर से ऊपर पहुंचा निफ्टी

कांतिलाल भूरिया के बयान पर भड़के BJP नेता, कहा- 'ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में जाता है पैसा'

गंगा बाढ़ के मैदानों पर अतिक्रमण के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -