भ्रष्टाचार के मामले में गर्वनर उर्जित पटेल का परिवार भी लिप्त
भ्रष्टाचार के मामले में गर्वनर उर्जित पटेल का परिवार भी लिप्त
Share:

भारत के नये और वर्तमान गर्वनर उर्जित पटेल की पूर्व पत्नि विभा जोशी जो की फिलहाल अमेरिका में रहती हैं। उर्जित पटेल से विभा जोशी की शादी 1994 में हो गई थी। लेकिन यह ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और 2003 को दोनो के बीच तलाक हो गया। लेकिन अभी हालही में खबर आ रही है कि उर्जित की पूर्व पत्नि विभा के खिलाफ गिरफ्तारी वाॅरेंट जारी किया गया है। और आपको बता दें की विभा के खिलाफ गिरफ्तारी का यह वाॅरेंट भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार उर्जित पटेल की पूर्व पत्नि विभा जोशी के खिलाफ गिरफ्तारी वाॅरेंट जारी किया है।  विभा के खिलाफ यह वॉरंट जारी किया गया है वह भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। और इसका मूल मामला विभा जोशी के भाई बर्खास्त आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में अरविंद जोशी के मां-बाप निर्मला जोशी-एचएम जोशी और दोनों बहनें आभा जोशी और विभा जोशी अभियुक्त बनाए गए हैं। भ्रष्टाचार से लिप्त इस मामले में जोशी परिवार के सदस्यों सहित 16 अभियुक्त हैं।

इन 16 अभियुक्त पर आरोप तय हो चुके हैं मामले की तहकीकात के दौरान अरविंद के घर कई करोड़ो रूपये जब्त किए थे। बता दें कि अरविंद जोशी और टीनू जोशी के खिलाफ 2011 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्र की अदालत ने इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 109, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) (ई) और 13(2) के तहत आरोप तय किए हैं। अदालत ने आभा और विभा जोशी के अलावा प्रदीप जैन को फरार घोषित कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए हैं।

उत्तराखंड में बैग में मिली पंजाब पुलिस की वर्दी अल..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -