जगदीश मुखी ने ली असम के राज्यपाल पद की शपथ
जगदीश मुखी ने ली असम के राज्यपाल पद की शपथ
Share:

गुवाहाटी। प्रोफेसर जगदीश मुखी ने असम के नए राज्यपाल के तौर पर आज शपथ ली। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल और मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल को पद व गोपनीयता की शपथ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजित सिंह ने दिलवाई। गौरतलब है कि जगदीश मुखी अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल रहे हैं।

वे एक अनुभवी नेता हैं। वे पूर्व में दिल्ली सरकार में वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क, कर के साथ उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का काम संभाल चुके हैं। उन्हें दिल्ली विधानसभा में दो बार बेस्ट एमएलए अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ प्लानिंग मिनिस्टर के रूप में भी सम्मानित भी किया गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपाल नियुक्त किए थे। जिनमें बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। गंगा प्रसाद को मेघालय और बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। एडमिरल रिटायर्ड देवेंद्र कुमार जोशी केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाए गए हैं। नवनियुक्त राज्यपाल निर्धारित तरह से शपथ लेंगे और राजभवन में अपना कार्य संभालेंगे। 

RBI के पूर्व गवर्नर राजन को मिल सकता है इकोनॉमिक्‍स का नोबेल

बारिश के बीच तमिलनाडु के राज्यपाल बने बनवारी लाल

आज शपथ लेंगे बिहार के नए राज्यपाल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -