उत्तराखंड भूस्खलन : जम्मू-कश्मीर राज्यपाल ने की दो-दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा
उत्तराखंड भूस्खलन : जम्मू-कश्मीर राज्यपाल ने की दो-दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा
Share:

 

श्रीनगर : राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उत्तराखंड में सभी मौसम में प्रयोग किए जा सकने वाले चार धाम निर्माण स्थल के नजदीक एक भूस्खलन में सात कश्मीरी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं जताते हुए पीड़ितों के निकटवर्ती परिजन को दो-दो लाख मुआवजा देने की घोषणा भी की है। 

रूद्रप्रयाग में हुआ था  भूस्खलन

जानकारी के लिये बता दे उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को भूस्खलन में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में उरी के कम से कम सात श्रमिक मारे गये जबकि तीन अन्य घायल हो गये और एक अन्य लापता है।    

शोकसंतप्त परिवारों के संपर्क में रहे प्रशासन 

प्राप्त जानकारी अनुसार जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने राज्य प्रशासन से शोकसंतप्त परिवारों को सभी संभावित सहयोग मुहैया कराने और शवों को कश्मीर स्थित पैतृक स्थानों तक तत्काल लाने के लिए उत्तराखंड सरकार के साथ संपर्क में रहने को कहा है। यह हादसा बांसवाड़ा के निकट ऊखीमठ इलाके में ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 12 बजे हुआ था जिसमे उरी के कम से कम सात श्रमिक मारे गये जबकि तीन अन्य घायल हो गये और एक अन्य लापता है।    

आचार्य बालकृष्ण को भीष्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

इंटरव्यू के तहत मिलेंगी नौकरी, वेतन 30 हजार रु के पार

राजधानी में लगातार बढ़ ठंड का प्रकोप, इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -