भोपाल/ब्यूरो। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल पटेल ने बधाई संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। भाई-बहन के पवित्र और प्रगाढ़ प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के इस अनूठे पर्व पर हमें महिलाओं के सम्मान और रक्षा का संकल्प लेने के साथ नारी सशक्तिकरण के लिए सार्थक प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी रक्षाबंधन की बधाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधने का त्यौहार है, जो उनके प्यार को और भी मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में बेटियों के महत्व को भी रेखांकित करता है। रक्षाबंधन का दिन हमें बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है।
प्रदेश में अनेक महिला कल्याण की योजनाएँ और बेटियों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का सुदृढ़ीकरण करते हुए "मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष" का गठन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की लाभान्वित महिला हितग्राहियों के बैंकों से स्वीकृत प्रकरणों पर दो प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश को सशक्त प्रदेश के रूप में पहचान स्थापित कराने का आह्वान किया है।
तिरंगा अभियान पर बिजली वितरण कंपनी का अनोखा प्रयोग
इन प्रश्नों के उत्तर से मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता