भारत में बिना डरे काम करने वाली सरकार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया 370, सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण
भारत में बिना डरे काम करने वाली सरकार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया 370, सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण
Share:

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र आज मंगलवार (31 जनवरी) से आरंभ हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने 1 घंटे 2 मिनट के अभिभाषण में कहा कि भारत में मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार है। यह सरकार बगैर डरे काम कर रही है। इसके लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक का हवाला दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार को लगातार दो बार मौका देने के लिए लोगों का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जहां गरीबी न हो और मध्यम वर्ग वैभव से युक्त हो। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को मुफ्त अनाज की योजना को जारी रखने की बात कही। राष्ट्रपति ने जहाँ एक ओर रेहड़ी वालों का जिक्र किया, तो वहीं 11 करोड़ छोटे किसानों की मदद के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपए की सम्मान निधि देने के सरकार के काम के बारे में भी बताया ।

वहीं, बजट सत्र शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र  मोदी ने कहा कि, सदन में तकरार तो होगी ही, लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आया है। हम काफी अच्छी तरह मंथन करके देश के लिए अमृत निकालेंगे। हमारे देश के बजट पर पूरी दुनिया की नजर है। इस बजट से लोगों को बहुत उम्मीदें होंगी। हमारे देश की तरफ दुनिया उम्मीद से देख रही है। हमार लक्ष्य देश पहले-देशवासी पहले होना चाहिए।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बस की भिड़ंत में 4 की मौत

जब कांग्रेस सरकार में संसद पहुँचने से पहले ही लीक हो गया था बजट, वित्त मंत्री को देना पड़ा था इस्तीफा

CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, फ़ौरन पकड़ा गया आरोपी, लेकिन छूट भी गया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -