सरकार नहीं बदलेगी अकबर रोड़ का नाम
सरकार नहीं बदलेगी अकबर रोड़ का नाम
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप रोड करने के प्रस्ताव को नकार दिया है। दरअसल सरकार ने यह कहकर इस प्रस्ताव को नकार दिया कि सड़कों का नामकरण करना और उसका नाम बदलना सरकार का एजेंडा नहीं है।

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह द्वारा शहरी विकास मंत्री को इसे बदलने का निवेदन भी किया था। शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री के विकास एजेंडे को आगे ले जाना जरूरी है सड़कों का नामकरण करना मंत्रालय का कार्य नहीं है।

उल्लेखनीय है कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने के लिए एक पत्र मंत्रालय को लिखा था। हरियाणा सरकार द्वारा सड़क का नाम महाराणा के नाम पर करने की मांग भी की गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -