महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाएंगी सरकार, CM ने बताया पूरा प्लान
महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाएंगी सरकार, CM ने बताया पूरा प्लान
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के एक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल 2025 तक उत्तराखंड की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका कमा रही महिलाओं की सालाना आय को एक लाख रुपये से ज्यादा किया जाएगा। हाथीबड़कला में आयोजित ग्राम्य विकास विभाग के लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी महकमों की सहायता ली जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह दौर महिला सशक्तिकरण का दौर है। सरकार मातृशक्ति के समग्र उत्थान के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि साल 2025 में उत्तराखंड पूरे 25वर्ष का हो जायेगा, सरकार का प्रयास है कि इस अवधि में प्रदेश देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदेशों में सम्मिलित जाए। मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की कोशिशों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सरकार की तरफ से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, एसीएस आनंद वर्धन, अजीत सिंह, कैलाश पंत, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम आदि भी उपस्थित रहे।

वही दूसरी तरफ बीते दिन उत्तराखंड के रुड़की से एक दुखद घटना सामने आई थी यहाँ गुलाब नगर इलाके में बुधवार देर रात एक कारखाने में अचानक खतरनाक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के पश्चात् आग पर नियंत्रण पाया। मगर इस के चलते दुर्घटना में 65 वर्षीय चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई हैं। 

राम भक्त हनुमान जी को लगाया गया छप्पन भोग

स्थापना दिवस सप्ताह पर नगर परिषद के द्वारा जगह-जगह भूमि पूजन किया गया

इमरान खान को गोली लगने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -